टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में 2बड़े बदलाव ... पैट कमिंस चोट के चलते बाहर,इन खिलाड़ियों की एंट्री?
आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है.
टीम के स्टार तेज गेंदबाज और टेस्ट- वनडे कैप्टन पैट कमिंस चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
(CA) ने 31जनवरी (शनिवार )को इस फैसले फैन्स को अवगत कराया. पैट कमिंस अपनी
फीठ की पुरानी चोट से पूरी तरह उभर नहीं पाये है. जिसके चलते वह भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में 7फरवरी से शुरू हो रहे टी 20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को भी अंतिम स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है
.
यह भी पढ़ें :टी 20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को चेताया... बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?
पैट कमिंस और मैथ्यू शॉर्ट की जगह क्रमशः बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन dwarsuis और बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को ऑस्ट्रेलिया की
15सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. चयन समिति के अध्यक्ष टोनी डोडेमेड ने भरोसा जताया कि, दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या बयान दिया ?
टोनी डोडेमेड ने कहा ,`पैट कमिंस को अपनी फीठ की चोट से उभरने के लिए और समय चाहिए. ऐसे में बेन डवारसुइस एक बेहतरीन विकल्प है. वह लेफ्ट आर्म के साथ - साथ शानदार फिल्डिंग और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं. बेन की गेंद को स्विंग कराने की क्षमता , उनकी गति और वैरिएशंस
भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों के लिए काफी मुफीद होगी.
यह भी पढ़ें :टी 20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन... चोटिल हुआ ये स्टार ऑलराउंडर छोड़ना पड़ा मैदान?
मैथ्यू रेनशॉ को लेकर डोडेमेड ने कहा , रेनशॉ ने हाल के समय में सभी फॉर्मेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड बुल्स और ब्रिसबेन हीट के लिए उन्होंने अगल - अगल भूमिकाओं में खुद को साबित किया है.
उन्होंने यह भी जोड़ा कि, श्रीलंका में स्पिन फ्रेंडली परिस्थितियों को देखते हुए रेनशॉ मिडिल ऑर्डर में अतिरिक्त मजबूती देगें.
टोनी डोडेमेड ने कहा , बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के नाते रेनशॉ मिडिल ऑर्डर में अगल तरह का विकल्प भी देते हैं. पैट कमिंस का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के गेदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. उनके अनुभव , नई गेंद से धार और डेथ ओवर्स में नियंत्रण की कमी टीम को खेल सकती है.
खासकर भारत और श्रीलंका की चुनौतीपूर्ण
परिस्थितियों में.
टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड 15 सदस्यीय टीम : मिचेल मार्श
(कप्तान) जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन डवारसुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड , ट्रेविस हेड, जोश इंगलिश, मैथ्यू कुहूमैन, ग्लेन मैक्सवेल,
मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, और एडम जाम्पा.
Comments
Post a Comment