टी 20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को चेताया, बताया क्या होगा सबसे बड़ा खतरा?
टी 20 वर्ल्ड कप शुरू होने में केवल एक हफ्ते का वक्त बचा है. भारत टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार बनकर उतरेगा. वर्ल्ड नंबर - 1टी 20 इंडिया टीम पिछले एक साल से शानदार फार्म में रही है. और उससे उम्मीद की जा रही है कि, वह आसानी से सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी. हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि भारत के लिए यह रास्ता उतना आसान नहीं होगा, जितना दिख रहा है.
टूर्नामेंट से पहले बात करते हुए रोहित शर्मा ने
भारत की सबसे बड़ी चुनौती को लेकर अपनी राय रखी. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि
कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती दोनों स्पेशलिस्ट स्पिनर को एक साथ खिलाया जाय या पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ वरुण पर भरोसा किया जाए.
पिछले एक साल में भारत ने अपने स्पिन अटैक पर काफी भरोसा किया है. वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, और अक्षर पटेल ने लगातार विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान किया है. लेकिन रोहित शर्मा ने चेतावनी दी कि टूर्नामेंट का समय जब सर्दी से गर्मी की ओर मौसम बदलता है शाम के मैचो में भारी ओस
(ड्यू) लेकर आएगा,जो स्पिन गेंदबाजों को काफी प्रभावित कर सकती है.
यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन चोटिल हुआ ये स्टार ऑलराउंडर छोड़ना पड़ा मैदान
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
रोहित शर्मा ने कहा,`कप्तान सूर्य कुमार यादव, और कोच गौतम गंभीर के लिए सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक साथ कैसे खिलाया जाए . अगर यह आप कॉम्बिनेशन
चाहते हैं ,तो आपको सिर्फ दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलना होगा ,जो एक बड़ा चैलेंज है.
ओस बनेगी सबसे बड़ी परेशानी ?
रोहित शर्मा के मुताबिक , अगर भारत तीन स्पिनर्स अक्षर, कुलदीप और वरुण के साथ उतरता है, तो टीम का संतुलन बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में भारत को अर्शदीप सिंह जैसे अहम तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें :पावरफुल फिनिशर चाहिए तो रिंकू सिंह को फोन घुमाओ T20 वर्ल्ड कप से पहले तूफानी शतक आते ही झूम उठा KKR?
अगर ऐसा होता है ,तो भारत के पास सिर्फ एक स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होगें, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को ऑलराउंडर के तौर पर तेज गेदबाजी का जिम्मा संभालना पड़ेगा.
रोहित ने साफ कहा है कि, सूर्य कुमार यादव और गौतम गंभीर के लिए फिक्स प्लेइंग इलेवन चुनना आसान नहीं होगा, क्यों कि किसी भी खिलाड़ी को बाहर करना मतलब दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक को ड्रॉप करना.
भारत अपने टी 20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगा. टीम अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में खेलेगी.
---समाप्त ---- 🩸
Comments
Post a Comment