केरल स्टोरी 2' टीजर विवाद: हटाने की अफवाहों पर निर्माताओं का बयान, केरल हाईकोर्ट ने CBFC पर उठाए सवाल ?
केरल उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की विषयवस्तु पर चिंता जताए जाने के बाद टीजर को हटाये जाने की खबरोंको सनशाइन पिक्चर्स ने झूठा और भ्रामक बताया है। केरल स्टोरी 2 - गोज बियांड को लेकर विवाद 24 फरवरी को उस समय और बढ़ गया जब खबरें सामने आई कि कानूनी जांच के चलते फिल्म का टीजर हटा दिया गया है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इन दावों का स्पष्ट खंडन किया है। एक आधिकारिक बयान में, सनशाइन पिक्चर्स ने स्पष्ट किया कि टीजर हटाए जाने की खबरें झूठी है। केरला स्टोरी 2'टीजर विवाद: हटाने की अफवाहों पर निर्माताओं का बयान? बयान में कहा गया है, सनशाइन पिक्चर्स यह स्पष्ट करना चाहती है कि, द केरल स्टोरी 2 गोज बियांड के टीजर को हटाये जाने की खबरें पूरी तरह झूठी, निराधार और भ्रामक है। मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। किसी भी अदालत ने कोई भी सामग्री हटाने का आदेश नहीं दिया है। हमने कोई भी सामग्री हटाई या डिलीट नहीं की है। द केरल स्टोरी 2 - गोज बियांड का टीजर और ट्रेलर हमारे सभी आधिकारिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। हम मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफार्म और व्यक्तियों से निराधार जानकारी और अटकलबाजी फैलाने से ...