Posts

Showing posts with the label 🏏 Sports

टी 20 वर्ड कप 2026: सुपर -8 में भारत को, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल?

Image
  भारतीय टीम को सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टूनामेंट में टीम की यही पहली हार है। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। गत चैम्पियन भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजय रथ रोका और उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जबाव में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही और टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रनों से अपने नाम किया। एक खिलाड़ी पर निर्भरता भारी पड़ गई? भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता रहना भारी पड़ा है। भारत ने ग्रुप चरण में लगभग हर मैच एक बल्लेबाज के दम पर ही जीत दर्ज की है। यही उसे कमजोर कड़ी साबित हो रही थी, और सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई। भारत की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतनी खराब रही कि शिवम दुबे को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी...

टी 20 वर्ड कप 2026: IND vs SA सुपर -8- दो अजेय टीमों की टक्कर, किसका विजय रथ रुकेगा, ऐसे देखें पिच और मौसम का हाल?

Image
  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सुपर -8 का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों ने अब तक अजेय प्रदर्शन किया है। अहमदाबाद की बल्लेबाजी मददगार पिच और साफ मौसम के बीच दर्शकों को हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मुकाबल बराबरी का है, लेकिन जो टीम दबाव को बेहतर संभालेगी, वही जीत की दावेदार बनेगी। टी 20 विश्व कप 2026 के सुपर -8 चरण में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होने जा रहा है। यह हाईबोल्टेज मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी, जबकि साउथ अफ्रीका भी पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनौती पेश करेगा। यह मुकाबला रविवार शाम 7 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छः बजे होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते और सुपर -8 में जगह बनाई। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ अंक तालिका के लिहाज से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है। आज दोनों टीमों में से किसी एक का विजय रथ रुक ज...

टी 20 WC: 2026 शादाब के ' भारत को नहीं हराया , बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान?

Image
  टी 20 विश्व कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। शादाब खान के "हमने भारत को हराया है। वाले बयान पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कड़ा जवाब दिया है । अफरीदी ने कहा कि 2021 की जीत के बाद टीम सफलता संभाल नहीं पाई और खिलाड़ियों को आलोचना का जवाब बल्ले और गेद से देना चाहिए, न कि शब्दों से। टी 20 विश्व कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। टी 20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। दरअसल, शादाब खान ने शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ़ समेत पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व खिलाड़ी वो नहीं कर पाए, जो उन्होंने किया है। शादाब ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को विश्व कप में हराया है, जबकि पूर्व खिलाड़ी कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब इस बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार आया है। यह भी पढ़ें:  टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर गरजा भारत, पाकिस्तान 61 रनों से परास्त, भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा? क्या है पूरा मामला? टी 20 विश्व कप 2026 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्ता...

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर गरजा भारत, पाकिस्तान 61 रनों से परास्त, भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा?

Image
  भारत ने पाकिस्तान को 61रन से हरा दिया। रविवार को टी 20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। जबाव में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई। टी 20 विश्व कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पारी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई।176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गया। और उसे 61 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। स्कोरकार्ड और मैच के हालात देखें तो साफ दिखता है कि, यह सिर्फ हार नहीं बल्कि, दबाव में पूरी तरह टूट जाने वाली पारी थी। पावरप्ले में ही मैच हाथ से निकला? पाकिस्तान की हार की नींव पहले छः ओवरों में ही पड़ गई थी। टीम ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट गवा दिए, जो टी 20 विश्व कप में दूसरी बार हुआ जब पाकिस्तान ने शुरुआती छः ओवरों में चार विकेट खोये। टॉप - तीन बल्लेबाजों का कुल योग सिर्फ़ 10 रन रहा, जो टी 20 विश्व कप में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। और भारत के खिलाफ भी सबसे कम। पहले ओवर में ही साहि...

भारत vs पाकिस्तान टी 20 वर्ल्ड कप 2026, संभावित प्लेइंग - 11 तीन स्पिनरों को मिलेगा मौका?

Image
भारत vs पाकिस्तान प्लेइंग -11 प्रेडिक्सन: भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप का महामुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें इसके लिए तैयार है। कोलंबो में स्पिनरों की मददगार पिच देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि, भारतीय एकादश में कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग -11 क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थाई तौर पर दूर होने के बाद टी 20 विश्व कप के सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होगें तो,भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी। और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार है। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शनिवार को प्री- मैच कॉन्फ्रेंस में साफ कह दिया था कि, विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं नेट्स में भी उन्हें अभ्यास करते देखा गया। कोलंबो में स्पिनरों को मिलती है मदद?  • भारत और पाकिस्तान के बीच टी 20 विश्व कप महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच आर प...