टी 20 WC: 2026 शादाब के ' भारत को नहीं हराया , बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान?

 

टी 20 विश्व कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। शादाब खान के "हमने भारत को हराया है। वाले बयान पर पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कड़ा जवाब दिया है । अफरीदी ने कहा कि 2021 की जीत के बाद टीम सफलता संभाल नहीं पाई और खिलाड़ियों को आलोचना का जवाब बल्ले और गेद से देना चाहिए, न कि शब्दों से।

टी 20 विश्व कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। टी 20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। दरअसल, शादाब खान ने शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ़ समेत पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व खिलाड़ी वो नहीं कर पाए, जो उन्होंने किया है। शादाब ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को विश्व कप में हराया है, जबकि पूर्व खिलाड़ी कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब इस बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार आया है।

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर गरजा भारत, पाकिस्तान 61 रनों से परास्त, भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा?

क्या है पूरा मामला?

टी 20 विश्व कप 2026 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान का दौर जारी है। टीम के ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आए थे। अफरीदी और यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों ने टीम से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब को ड्रॉप करने की मांग की थी। अफरीदी और यूसुफ ने प्लेइंग 11 में इनकी जगह पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में शादाब ने कहा था कि कम से कम वह उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने आईसीसी टूनामेंट में भारत को हराया जो पिछली पीढ़ी नहीं कर सकी थी। यही बयान अब विवाद की जड़ बन गया है।

सबसे पहले अफरीदी - यूसुफ की प्रतिक्रिया आई थी?

• कोलंबो में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद, पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम प्रबंधन से खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने की मांग की थी।

• दूसरी ओर मोहम्मद यूसुफ ने भी इसी तरह की टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबर, शाहीन और शादाब का समय अब खत्म हो चुका है। और टीम प्रबंधन को बेंच स्ट्रेंथ आजमाते हुए युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में मौका देना चाहिए।

फिर शादाब ने अफरीदी - यूसुफ पर तंज कसा?

कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराया। इस मैच में शादाब ने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए और तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच के बाद दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया।

• प्रेत वार्ता में शादाब ने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, पूर्व क्रिकेटरों की अपनी राय होती है। वे दिग्गज थे, लेकिन वे भी वह हासिल नहीं कर पाए जो हमने किया। हमने विश्व कप में भारत को हराया है।

• शादाब यहां 2021 टी20 विश्व कप में भारत को हराने की बात कर रहे थे। यही एकमात्र विश्व कप मैच है, जिसमें भारत पाकिस्तान से हारा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हमेशा भारत से मुंह की खाई है। वनडे विश्व कप में पाकिस्तान भारत से आठ बार हारा है, जबकि टी 20 विश्व कप में पाकिस्तान भारत से आठ बार हारा है और एक बार जीता है।

अफरीदी का करारा जवाब?

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी शादाब की इस प्रतिक्रिया से खुश नहीं हैं। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बातचीत में अफरीदी ने कहा शादाब ने बिल्कुल ठीक कहा। हम नहीं जीते वो जीते। उन्हें इज्जत मिली, पर वो इज्ज़त संभाल नहीं पाए।2021 के बाद उन्होंने जो कर दिखाया, उसके बाद अपने आपसी मसले नहीं संभाल पाए, न व्यक्तिगत तौर पर, न टीम के तौर पर। अफरीदी ने 2021 टी 20 विश्व कप में भारत पर मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए कहा कि टीम उस सफलता को संभालने में नाकाम रही।

जब वक़्त खराब था, हम साथ खड़े थे?

अफरीदी ने यह भी याद दिलाया कि जब शादाब का प्रदर्शन गिर रहा था और उन्हें टीम से बाहर करने की चर्चा थी, तब पूर्व खिलाड़ी ही उनके समर्थन में थे। अफरीदी ने कहा शादाब को ये भी पता होना चाहिए कि जब उससे प्रदर्शन नहीं हो रहा था, तब टीम से बाहर किया जा रहा था। हम ही टीवी चैनलों पर बैठकर बोलते थे कि शादाब टीम की रीढ़ है, उसके ओवर बहुत अहम है, बल्लेबाजी भी कर लेता है। सच बताऊं तो शादाब बहुत अच्छा लड़का है।

प्रदर्शन से जबाव दो?

अफरीदी ने साफ कहा कि, क्रिकेट में जबाव बल्ले और गेद से दिया जाता है। उन्होंने कहा हमारे बारे में भी बहुत बातें की गई। लानत तक कहा गया। हमने सब सहा और प्रदर्शन से जबाव दिया , छोटी टीमों के खिलाफ नहीं बड़ी टीमों के खिलाफ। उन्होंने शादाब को सीधे संबोधित करते हुए कहा, शादाब मियां आपकी परफोर्मेंस भी नामीबिया के खिलाफ थी, आप न्यूज़ीलैंड के खिलाफ करके दिखाइए। बेटा, परफॉम करो। मुश्किल वक्त में हम आपके साथ खड़े रहे, प्रदर्शन करके हमे जबाव दो ताकि हम भी खामोश हो जाएं।

पीसीबी ने दी सख्त हिदायत?

शादाब का बयान कई पूर्व खिलाड़ियों को नागवार गुजरा। बताया जा रहा है कि टीम मैनेजर नावीद चीमा के माध्यम से पीसीबी ने शादाब को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने शब्दों की मर्यादा रखें और दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति सम्मान दिखाए। टेलीफॉम एशिया स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पीसीबी ने टीम मैनेजर नावीद चीमा के जरिए ऑलराउंडर को यह संदेश दिया कि उन्हें पूर्व महान खिलाड़ियों के खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चीमा ने पीसीबी का मैसेज पढ़ा, जिसमें लिखा था, शादाब प्रेस कॉन्फ्रेंस अपनी सीमा से बाहर चले गए थे। सभी पूर्व खिलाड़ी, जिनमें उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी शामिल हैं, पाकिस्तान के सम्मानित महान खिलाड़ी हैं। उन्हें ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

सकलैन मुश्ताक की नाराजगी?

शादाब के ससुर और पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने भी उनके बयान पर असंतोष जताया था। उन्होंने कहा, ये अनावश्यक टिप्पणियां थी। अधिकांश खिलाड़ी मेरे साथ खेले हैं। सच तो यह है कि मैं भी उन खिलाड़ियों में से हूं जिन्होंने आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन हमने पाकिस्तान के लिए कई बड़े टेस्ट और वनडे मुकाबले जीते। उनका यह बयान दर्शाता है कि वरिष्ठ खिलाड़ियों को शादाब की भाषा पर आपत्ति है। शादाब ने 2023 में सकलैन की बेटी मलायका सकलैन से शादी की थी। पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी शादाब की टिप्पणी को अनुचित बताया। उन्होंने कहा, पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ ऐसी शब्दों का इस्तेमाल सावधानी की मांग करता है।

आगे की राह?

पाकिस्तान टीम सुपर - 8 में पहुंच चुकी है। लेकिन प्रदर्शन पर सवाल बरकरार है। अफरीदी का मानना है कि असली परीक्षा बड़ी टीमों के खिलाफ होगी। अब सब की निगाहें शादाब पर है, क्या वह आलोचकों को मैदान पर जबाव देगें या बयानबाजी का सिलसिला जारी रहेगा? एक बात साफ है, पाकिस्तान क्रिकेट में यह बहस फिलहाल थमने वाली नहींहै।

--- समाप्त 🟥 

Comments

Popular posts from this blog

न्यू Iphone 17Proऔर apple का वेलेंटाइन डे ऑफर :Iphone, macbooks, और Airpods पर नवीनतम डील और भारी छूट देखे?

दैनिक कैरियर राशिफल।ये राशियां आपके जीवन में क्या परिवर्तन लाएगी