Nothing phone (4a) 5 मार्च को होगा लॉन्च, "जाने" डिजाइन, संभावित फीचर्स, और क्या होगा खास?
Nothing phone 4a: नथिंग ने 5 मार्च 2026 को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले नथिंग फोन (4a) पहली आधिकारिक झलक एक्स पर साझा कर दी है। फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और अपडेट Glyph Bar के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें स्नैपड्रेगन 7s जेन 4 प्रोसेसर 6.7- इंच 1.5k एमोलेड डिस्प्ले 50mp ट्रिंपल कैमरा और 5,400mah बैटरी मिल सकती है। भारत में इसकी कीमत 30,000 से 35,000 रूपये के बीच रहने की उम्मीद है।
मार्च में होने वाले लॉन्च इवेंट से ठीक पहले नार्थिंग फोन (4a) की पहली आधिकारिक झलक सामने आ गई है। कम्पनी ने इस फोन की पहली साफ झलक सोशल मीडिया एक्स पर साझा की। कंपनी के जरिए इस फोन की लॉन्चिंग 5 मार्च को रखी गई है। टीजर से साफ मालूम पड़ता है कि फोन अपने सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट और इंद्रास्टियल डिजाइन को बरकरार रखेगा। नॉर्थिंग अपनी अगल और बोल्ड डिजाइन भाषा के लिए जानी जाती रही है। पारदर्शी बैक पैनल, यूनिक कैमरा लेआउट और ग्लिफ लाइटिंग इसे बाकी ब्रांड से अगल बनाती है। फोन (4a) के साथ कम्पनी ने थोड़ा शान्त और प्रैक्टिकल अप्रोच अपनाई है।
यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी S26 और वन यूआई 8.5 लीक रिपोर्ट: जानिए नए AI फीचर्स और बदलाव?
ट्रांसपेरेंट डिजाइन,और Glyph Bar
टीजर में हमें नथिंग फोन 4a का क्लीन व्हाइट रियर पैनल दिखाई देता है। इसमें नथिंग के जाने पहचाने पारदर्शी एलिमेंट्स मौजूद है। इनसे अंदर के कुछ कंपोनेंट्स की झलक मिलती है। फोन में Glyph लाइटिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है। इस बार बैक पैनल के दाई ओर एक नया Glyph Bar दिखाई देता है। इसमें ग्रेसेड्ज वाली लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ओ छोटा रेड डॉट भी मौजूद है जो नथिंग डिवाइसेज की पहचान बन चुका है।
नई Glyph Bar पहले ही तुलना में ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और मिनिमल लगती है। माना जा रहा है कि, ये नोटिफिकेशन और अन्य अलर्ट्स के लिए बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकती है। कैमरा मॉड्यूल की बात करे तो इस बार हरिजोनटाल पिल शेप बार में दिया गया है। इसमें दो लेंस साथ में है। और तीसरा लेंस बाई ओर अगल से प्लेस किया गया है। पूरा सैटअप मेंटल फ्रेम में घिरा हुआ है जो इसे ज़्यादा पॉलिस्ड लुक देता है। फोन के फ्लैग एज इसे मॉडर्न स्लैब डिजाइन देते हैं।
पुराने मॉडल्स से कितना अगल?
अगर पिछले मॉडल्स से तुलना करे तो नथिंग फोन (3a) में पिल - शेप कैमरा मॉड्यूल एक सर्कुलर पिट के अंदर दिया गया था। जबकि नथिंग फोन (3a) में प्रो में लेंस प्लेसमेंट थोड़ा असमान था। दोनों में तीन Glyph स्ट्रिप्स दी गई थी। वहीं फ्लैगशिप नॉर्थिंग फोन 3 में लाइटिंग को टॉप कार्नर में कॉम्पैक्ट डॉट मैट्रिक्स में समेट दिया गया था। नया फोन (4a) ज्यादा क्लीन और स्ट्रक्चर नजर आता है।
इसका कैमरा डिजाइन शुरुआती तौर पर गूगल पिक्सेल ट्रेड से प्रेरित लगता है। यही कैमरा डिजाइन अब वनप्ल्स 15 और रियलमी 16 प्रो जैसे फोन्स में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ट्रांसपेरेंट बैक और Glyph लाइटिंग इसे बाकी फोन से अगल पहचान देते हैं। यह फोन पहले के नॉर्थिंग फोन (1) की तुलना में कम व्यस्त डिजाइन के साथ आ सकता है। टीजर में ब्लू और पिंक जैसे नए कलर विकल्प भी संकेतित किए गएहैं
यह भी पढ़ें: Iphone 18 pro और pro Max के लॉन्च से जुड़ी लीक हुई जानकारी, ऐसे देखें, कीमत, बैटरी, डिजाइन, कैमरा और अन्य विवरण ?
संभावित स्पेसिफिकेशंस?
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन 4a में ये फीचर्स मिल सकते हैं।
• स्नैपड्रेगन 7s जेन 4 प्रोसेसर।
• 6.7- इंच 1.5k एमोलेड डिस्प्ले।
• 50MP+ 50MP +8MP ट्रिम्पल रियर कैमरा।
• 5,400mAh बैटरी।
अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो यह अपग्रेट नथिंग फोन (3a) में दिए गए स्नैपड्रेगन 7s जेन 3 प्लेटफार्म की तुलना में सुधार होगा।
भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता?
भारत में इस फोन की कीमत 30,000 से 35,000 हजार रूपये के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि ग्लोबल स्तर पर कीमत बढ़ने की खबरें भी सामने आई है। भारत में इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
मिड - रेंज सेगमेंट में डिजाइन, और बनेगा बड़ा हथियार?
मिड- रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट की बात करे तो नथिंग का डिजाइन कंपनी के लिए सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला फैक्टर रहा है। जहां सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज और रेडमी नॉट 15 प्रो जैसे प्रतिद्वंद्वी प्रीमियम फिनिश और स्लिम प्रोफ़ाइल पर ध्यान देते हैं। वहीं नथिंग का ट्रांसपेरेंट लुक स्टोर सेल्फ और सोशल मीडिया पर अगल पहचान बनाता है। हालांकि सिर्फ डिजाइन से ही खरीद आकर्षित नहीं होते।
अगर फोन (4a) की कीमत ज्यादा हुई तो खरीदार बेहतर कैमरा, तेज चार्जिंग या बड़ी बैटरी वाले विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। जो यूजर अगल और यूनिक डिजाइन के साथ क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए नथिंग फोन 4a आकर्षक विकल्प बन सकता है। वहीं हार्डवेयर वैल्यू को प्राथमिकता देने वाले यूजर्स अन्य ब्रांड्स की ओर रुख कर सकते हैं।
5 मार्च को होगा डेब्यू?
नथिंग 5 मार्च को लंदन में अपने लॉन्च इवेंट में दो स्मार्टफोन्स पेश कर सकती है।
• नथिंग फोन (4a)
• नथिंग फोन (4a) प्रो
लॉन्च से ठीक पहले सामने आए इस डिजाइन से साफ है कि कंपनी इस बार बोल्ड एक्सपेरिमेंट की बजाय क्लीन, संतुलित और ज्यादा यूजर - फ्रेंडली लुक पर दांव लगा रही है। अब देखना होगा कि 5 मार्च को फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत कितनी चर्चा बटोरते है।
--- समाप्त 🟥
Comments
Post a Comment