टी 20 वर्ड कप 2026: सुपर -8 में भारत को, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल?

 

भारतीय टीम को सुपर आठ चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा टूनामेंट में टीम की यही पहली हार है। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। गत चैम्पियन भारतीय टीम को टी 20 विश्व कप 2026 में पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ चरण में भारत का विजय रथ रोका और उसके लिए सेमीफाइनल की राह कठिन कर दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जबाव में भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही और टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 76 रनों से अपने नाम किया।

एक खिलाड़ी पर निर्भरता भारी पड़ गई?

भारतीय टीम के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता रहना भारी पड़ा है। भारत ने ग्रुप चरण में लगभग हर मैच एक बल्लेबाज के दम पर ही जीत दर्ज की है। यही उसे कमजोर कड़ी साबित हो रही थी, और सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई। भारत की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतनी खराब रही कि शिवम दुबे को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ड कप 2026: IND vs SA सुपर -8- दो अजेय टीमों की टक्कर, किसका विजय रथ रुकेगा, ऐसे देखें पिच और मौसम का हाल?

टी 20 विश्व कप में रनों के लिहाज़ से बड़ी हार?

भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद आईसीसी के किसी टूनामेंट में पहला मैच गवाया है। किसी भी प्रारूप में भारत की आईसीसी टूनामेंट में 18 मैचों के बाद यह पहली हार है। वहीं 2024 टी 20 विश्व कप से लेकर अब तक इस टूनामेंट में भारत ने लगातार 12 मैच जीते थे, लेकिन अब यह सिलसिला टूट गया है। इतना ही नहीं टी 20 विश्व कप में रनों के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी हार है। वहीं टी 20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की रनों के लिहाज से यह दूसरी बढ़ी हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 में 80 रनों से हराया था।

भारत की हार का कारण?

इस मैच में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही।

• सलामी जोड़ी का लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दिला सके जिससे दबाव बढ़ा।

• भारत ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गवा दिए थे जिसके बाद टीम वापसी करना मुश्किल होता चला गया।

• भारत के लिए इस टूनामेंट में मध्य क्रम अपनी भूमिका अच्छी तरह नहीं निभा सका है और इस मैच में यही देखने को मिला। 

• भारत के लिए एक खिलाड़ी पर निर्भरता भी भारी पड़ी है। 

चार बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता?

भारत की बल्लेबाजी इस मैच में इतनी खराब रही कि, उसके चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। ईशान किशन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह का खाता नहीं खुला। वहीं तिलक वर्मा (1) और अर्शदीप सिंह (1) दहाई अंक के आंकड़े पर नहीं पहुंचे भारत के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए जो 37 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव 18, हार्दिक पांड्या 18 और वाशिंगटन सुंदर 11रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसन ने चार विकेट लिए, जबकि केशव महाराज को तीन विकेट, कार्बिन बॉस को दो और एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: टी 20 WC: 2026 शादाब के ' भारत को नहीं हराया , बयान पर भड़के शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान?

ब्रेविस और मिलर की साझेदारी ने पलटा खेल?

इससे पहले मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम ने 20 रन तक ही तीन विकेट गवा दिए। बुमराह ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (06) को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। जबकि अर्शदीप सिंह ने अगले ओवर में मार्करम (04) को मिडऑफ पर हार्दिक के हाथों कैच कराया। रेयान रिकेल्टन (07) ने अर्शदीप पर छक्का जड़ा, लेकिन अगले ओवर में बुमराह की गेंद को मिडऑफ पर शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। मिलर और ब्रेविस ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाज शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए और चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर डाली।

दक्षिण अफ्रीका के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। ब्रेविस ने अगले ओवर में दुबे पर अपना तीसरा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेद को हवा में लहराकर दीप मीडविकेट पर अभिषेक के हाथों लपके गए। ब्रेविस ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। मिलर ने दुबे के इसी ओवर में छक्के के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। स्टब्स ने भी वरुण पर छक्का मारा लेकिन मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर तिलक वर्मा को कैंच थमा दिया। मिलर 35 गेंदों पर सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स ने हालांकि, अंतिम ओवर में हार्दिक पर एक चौके और दो छक्के के साथ टीम का स्कोर 190 रन के करीब पहुंचाया। भारत के लिए बुमराह ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप को दो विकेट और वरुण चक्रवर्ती तथा शिवम दुबे को एक - एक सफलता मिली।

--- समाप्त 🟥 









Comments

Popular posts from this blog

न्यू Iphone 17Proऔर apple का वेलेंटाइन डे ऑफर :Iphone, macbooks, और Airpods पर नवीनतम डील और भारी छूट देखे?

दैनिक कैरियर राशिफल।ये राशियां आपके जीवन में क्या परिवर्तन लाएगी