IPL 2026 KKR Update: कोचिंग स्टाफ बदला, अब Ajinkya Rahane की कप्तानी पर उठे सवाल?
अजिंक्य रहाणे - फोटो (IPL/BCCI) Indian premier league(IPL) 2026 के शुरू होने से पहले कई टीमों में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई है। इन्हीं टीमों में एक नाम Kolkata knight riders(KKR) का भी शामिल है। हाल ही में टीम के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की खबर सामने आई है, जिसके बाद अब कप्तानी को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई है। मौजूदा समय में टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज अजिक्य राहाणे के हाथों में है। लेकिन कई रणनीति और टीम में संभावित बदलावों को देखते हुए यह सवाल उठने लगा है कि क्या आगामी सीजन में KKR किसी नए कप्तान के साथ मैदान में उतर सकती है। KKR में बदलाव की शुरुआत आईपीएल की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजियों में शामिल Kolkata knight riders हमेशा से ही अपने आक्रामक खेल और मजबूत टीम संयोजन के लिए जानी जाती है। टीम ने पिछले वर्षों में कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा और शानदार प्रदर्शन भी किया। हालांकि पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन अपेक्षाओं के मुताबिक नहीं रहा। कई मुकाबले में टीम अच्छी शुरुआत करने के बावजूद मैच खत्म नहीं कर सकी। बल्लेबाजी और गेदबाजी दोनों विभागों में निरंतरता की कमी देखने को मिली...