दिलजीत दोसांझ की फिल्म ' मैं वापस आऊंगा' का पोस्टर आउट, इम्तियाज अली ने बढ़ाई एक्साइटमेंट?
दिलजीत दोसांझ - फोटो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में जब भी संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली कहानियों की बात होती है, तो मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी फिल्मों में प्यार, रिश्तों और जीवन के गहरे पहलुओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया जाता है। इसी बीच उनकी नई फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें लोकप्रिय सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरजस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म का पोस्टर आते ही बढ़ी दर्शकों की उत्सुकता फिल्म मैं वापस आऊंगा का पोस्टर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। पोस्टर में दिलजीत दोसांझ का लुक काफी अलग और प्रभावशाली दिखाई दे रहा है उनके चेहरे पर एक गंभीरता और भावनात्मक गहराईदेखने को मिलती है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भी काफी दमदार हो सकती है। फिल्म का टाइटल भी काफी दिलचस्प है। मैं वापस आऊंगा नाम सुनकर ही दर्शकों के मन में कई सवाल पैदा हो जाते हैं। आखिर फिल्म की कहानी क...