T20 Ranking Update : साहिबजादा पीछे, ईशान किशन नंबर -2: वरुण की बादशाहत खत्म?
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा बदलाब
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की रैंकिंग लगातार बदलती रहती है।हाल ही में जारी की गई international cricket council की ताजा टी रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। इस अपडेट में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan ने शानदार छलांग लगाते हुए दुनिया के नंबर -2 टी 20 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है। ईशान किशन ने पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज से sahibzada Farhan को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं भारतीय टीम के एक और स्टार खिलाड़ी sanju Samson को इस रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने एक साथ 18 स्थानों की छलांग लगाकर सभी को चौका दिया है। दूसरी ओर गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनर Varun Chakravarthy को शीर्ष स्थान मानना पड़ा है जिससे उनकी बादशाहत खत्म हो गई है।
ईशान किशन की शानदार फार्म
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता ने उन्हें टी 20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर दिया गया है। हाल के मुकाबले में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है। जिसकी बदौलत उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह पावरप्ले के दौरान तेजी से रन बनाते हैं, और गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईशान किशन इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं तो वह जल्द ही टी 20 रैंकिंग में नम्बर -1 स्थान के लिए भी मजबूत दावेदार बन सकते हैं।
साहिबजादा फरहान को हुआ नुकसान
पाकिस्तान के बल्लेबाज Sahibzada Farhan को इस बार रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। पहले वह टी 20 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे, लेकिन अब ईशान किशन के आगे निकलने के बाद उन्हें तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। फरहान ने पिछले साल कई शानदार पारियां खेली थी, जिसके कारण वह तेजी से रैंकिंग में ऊपर आए थे। हालांकि हालिया मैचों में उनका प्रदर्शन थोड़ा साधारण रहा, जिसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। फिर भी क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि फरहान के पास काफी प्रतिभा है, और आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर दोबारा रैंकिंग में ऊपर आ सकते हैं।
संजू सैमसन की 18 स्थानों की छलांग
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson के लिए एक रैंकिंग अपडेट बेहद खास रहा। उन्होंने एक साथ 18 स्थानों की बढ़त हासिल की है, जो इस सूची की सबसे बड़ी छलांगों में से एक मानी जा रही है। सैमसन ने हाल के टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट रन बनाए और कई मैचों में टीमों को मजबूत स्थित में पहुंचाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली उन्हें टी20 प्रारूप के लिए बेहद उपयुक्त बनाती है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह सकारत्मक है कि, टीम के पास टी 20 फॉर्मेट में कई विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है।
गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण की बादशाहत खत्म
जहां बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। वही गेदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय स्पिनर Varun Chakravarthy को शीर्ष स्थान से हाथ धोना पड़ा है। कुछ समय पहले तक वह टी 20 गेंदबाजों की रैंकिंग में नम्बर -1पर थे उनकी रहस्यमयी स्पिन गेंदबाजी ने कई बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था। लेकिन हालिया मैचों में अपेक्षित प्रदर्शन न करने के कारण उनकी रैंकिंग नीचे आ गई है। टी 20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि इस फॉर्मेट में बल्लेबाज अक्सर आक्रामक खेलते हैं।
भारतीय क्रिकेट के लिए सकारत्मक संकेत
ताजा रैंकिंग अपडेट भारतीय क्रिकेट के लिए काफी उत्साहजनक माना जा रहा है। बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की मजबूत मौजूदगी यह दिखाती है कि टीम के पास टी 20 फॉर्मेट के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद है। ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि टीम प्रबंधन भी उन्हें भविष्य की योजनाओं में अहम भूमिका दे सकता है। आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारतीय टीम की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
टी20 क्रिकेट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा
आज के दौर में टी20 क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट बन चुका है। दुनिया भर की टीमें इस प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है। इसी बजह से खिलाड़ियों की रैंकिंग भी लगातार बदलती रहती है। हर सीरीज और हर मैच के बाद नए आंकड़े सामने आते हैं, जो रैंकिंग को प्रभावित करते हैं। युवा खिलाड़ियों के उभरने से प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है। यही कारण है कि अब किसी भी खिलाड़ी के लिए लंबे समय तक शीर्ष स्थान बनाए रखना आसान नहीं रह गया है।
निष्कर्ष
ताजा टी20 अपडेट ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है।Ishan Kishan का नंबर -2 स्थान पर पहुंचना भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। वही Sanju Samson की 18 स्थानों की छलांग ने भी फैंस को उत्साहित किया है। हालांकि गेंदबाजी रैंकिंग में Varun Chakravarthy को शीर्ष स्थान गवाना पड़ा है, लेकिन उनके पास वापसी करने का पूरा मौका है। आने वाले मैचों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह तय करेगा कि रैंकिंग में आगे क्या बदलाव देखने को मिलते हैं। क्रिकेट प्रेमियों की नजर अब आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पर रहेगी,जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से रैंकिंग में और सुधार करने की कोशिश करेंगे।
Comments
Post a Comment