विरासत पर बदली सोच: प्रियंका चोपड़ा ने बताया , परिवार और कैरियर का संतुलन?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन उद्योग में अपनी यात्रा पर विचार करते हुए कहा कि लगभग एक दशक तक हॉलीवुड में काम करने के बाबजूद उन्हें ऐसा नहीं लगता कि, वह वहां पूरी तरह से सफल हो चुकी है। पीटीआई के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, चोपड़ा ने उन टिप्पणियों पर अपनी बात रखी, जिन्हें व्यापक रूप से उनके करियर की दिशा से असंतोष के रूप में देखा गया था। अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, इतने वर्षों तक काम करने के बाद.. मुझे लगता है कि, मैने जो कहा उसे कई मीडिया संस्थानों ने गलत तरीके से समझा या गलत ढंग से उद्धव किया। उन्होंने ने बताया कि, उनकी पिछली टिप्पणियां टाइम पत्रिका की प्रभावशाली हस्तियों की सूची के कवर पर आने के समय हुई एक बहुत पुरानी बातचीत पर आधारित थी। उस पल को याद करते हुए, उन्होंने कहा मेरा असल मतलब यह था: कई साल पहले, जब मैं टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची के कवर पर थी। तब मैने पत्रिका के लिए एक इटरव्यू दिया था। मुझे याद है कि उस इंटरव्यू में बहुत भावुक होकर गई थी। क्योंकि कुछ खास हुआ था , और जब इंटरव्यू लेने वाले ने मुझसे...