विरासत पर बदली सोच: प्रियंका चोपड़ा ने बताया , परिवार और कैरियर का संतुलन?
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन उद्योग में अपनी यात्रा पर विचार करते हुए कहा कि लगभग एक दशक तक हॉलीवुड में काम करने के बाबजूद उन्हें ऐसा नहीं लगता कि, वह वहां पूरी तरह से सफल हो चुकी है। पीटीआई के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, चोपड़ा ने उन टिप्पणियों पर अपनी बात रखी, जिन्हें व्यापक रूप से उनके करियर की दिशा से असंतोष के रूप में देखा गया था। अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, इतने वर्षों तक काम करने के बाद.. मुझे लगता है कि, मैने जो कहा उसे कई मीडिया संस्थानों ने गलत तरीके से समझा या गलत ढंग से उद्धव किया।
उन्होंने ने बताया कि, उनकी पिछली टिप्पणियां टाइम पत्रिका की प्रभावशाली हस्तियों की सूची के कवर पर आने के समय हुई एक बहुत पुरानी बातचीत पर आधारित थी। उस पल को याद करते हुए, उन्होंने कहा मेरा असल मतलब यह था: कई साल पहले, जब मैं टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची के कवर पर थी। तब मैने पत्रिका के लिए एक इटरव्यू दिया था। मुझे याद है कि उस इंटरव्यू में बहुत भावुक होकर गई थी। क्योंकि कुछ खास हुआ था , और जब इंटरव्यू लेने वाले ने मुझसे पूछा कि मैं 10 साल बाद क्या चाहती हूं तो मैने कहा मैं एक विरासत चाहती हूं।
यह भी पढ़ें : 67.89 लाख रूपये का शेर ब्रोच पहनकर , सलमान खान ने बनाया नया फैशन स्टेटमेंट , जाने पूरी खबर?
चोपड़ा ने बताया कि विरासत के बारे में उनकी समझ समय के साथ विकसित हुई है। खासकर परिवार शुरू करने के बाद। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए सफलता का एकमात्र पैमाना पेशेवर उपलब्धियां नहीं है। क्योंकि व्यक्तिगत प्राथमिकताएं बदल गई है। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसरों की असमानता को भी स्वीकार किया हालांकि उन्होंने अपने अनुभव को नकारात्मक रूप में नहीं बताया, लेकिन उन्होंने माना कि उनका सफर हमेशा मुख्यधारा के हॉलीवुड सितारों के पारंपरिक मार्ग का अनुसरण नहीं करता, और यह भी कहा कि उद्योग में दूसरों की तुलना में उन्हें शायद कम अवसर मिले हो।
अभिनेत्री ने काम और चर्चाचौध से दूर रहने के बीच संतुलन बनाए रखने की अपनी क्षमता को एक कमी के बजाय एक विशेषाधिकार बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निजी कारणों से ब्रेक लेना एक सचेत निर्णय रहा है, न कि कोई बाधा। चोपड़ा की टिप्पणियों दो फिल्म उद्योगों में एक साथ काम करने के बारे में संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है, जो विभिन्न बाजारों में काम करने से मिलने वाले अवसरों और चुनौतियों दोनों को उजागर करती है। अंतरराष्ट्रीय परियोजना में काम करना जारी रखते हुए, उनके कथनों से पता चलता है कि अब उनके लिए दीर्घकालिक प्रभाव और व्यक्तिगत संतुष्टि, उद्योग में सफलता के पारंपरिक मानकों से कही अधिक महत्वपूर्ण है।
--- समाप्त 🟥
Comments
Post a Comment