जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत, भारत सेमीफाइनल की रेस में आगे: विंडीज मुकाबला बना निर्णायक ?

 

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने सुपर आठ मुकाबले में 72 रनों से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। भारत के लिए इस मैच में बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं,जिम्बाब्वे के टीम का सफर अब समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतन काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया। जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर t20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में बनाई जगह?

ग्रुप - 1 से दक्षिण अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले ग्रुप -2 से इन्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं भारत अगर अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को मात दे देता है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूनामेंट से बाहर हो गई है।

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ड कप 2026: सुपर -8 में भारत को, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल?

सेमीफाइनल के एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग?

भारत की जीत से जिम्बाब्वे का सफर टी 20 विश्व कप में समाप्त हो गया है। ग्रुप -1 से सेमीफाइनल की दौड़ में अब वेस्टइंडीज और भारत शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर स्थिति मजबूत कर ली थी और भारत की जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। अब अगर भारत अपना आखिरी मैच जीत जाए तो ग्रुप -1 से भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

भारत ने विशाल लक्ष्य का सफल बचाव कर रचा इतिहास?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी 20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। भारतीय टीम इस लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और जिम्बाब्वे की टीम को 72 रनों से हराया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने शानदार पारी खेली, लेकिन टीम 20 ओवर में छः विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

माइनस में नेट रन रेट, टीम के लिए बढ़ी चिंता?

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से भारत का नेट रन रेट माइनस में चला गया था। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से नेट रन रेट में सुधार किया है। लेकिन वह अभी भी माइनस में ही है। भारतीय टीम सुपर आठ के ग्रुप -1 में तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.100 है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +1.791का है। हालांकि, अब जो स्थित है उसमें नेट रन रेट का महत्व नहीं है। यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच जो टीम एक मार्च को होने वाला जीतेगी, ओ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

ब्रायन बेनेट की दमदार बल्लेबाजी?

जिम्बाब्वे की पारी की बात करे तो सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने दमदार बल्लेबाजी की। बेनेट ने 59 गेंदों पर आठ चौकों और छ छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। बेनेट ने कप्तान सिकंदर राजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी अच्छी रही, लेकिन टीम किसी भी वक्त लक्ष्य हासिल करती हुई नहीं आई। लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में 44 रन बनाकर धीमी लेकिन अच्छी शुरुआत की। बेनेट ने बुमराह पर छक्के के साथ 34 गेद में मौजूदा टूनामेंट का तीसरा अर्धशतक पूरा किया। राजा ने अक्षर पटेल पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने इस पारी के दौरान तीन हजार टी 20 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए। जिम्बाब्वे को अंतिम पांच ओवर में 126 रन की दरकार थी। राजा ने अर्शदीप पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर अभिषेक को कैच थमाया। राजा 31रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट चटकाए। अक्षर पटेल, शिवम दुबे, और वरुण चक्रवर्ती को एक - एक मिला।

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ड कप 2026: IND vs SA सुपर -8- दो अजेय टीमों की टक्कर, किसका विजय रथ रुकेगा, ऐसे देखें पिच और मौसम का हाल?

टी 20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्डतोड़ स्कोर?

इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी 20 विश्व कप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम ने इस तरह वैश्विक टूनामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूनामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था। भारतीय टीम ने पहलीबार टी 20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉम में चल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 55रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 44रन बनाए।

अंतिम 30 गेंदों में पलटा मैच का रुख?

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में गियर बदला।जिससे टीम पहली बार टी 20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार कर सकी।15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 176 रन था। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन जुटाए। इतना ही आखिरी 12 गेंदों पर 36 रन आए जिसमें आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाना शामिल है।


--- समाप्त 🟥 



Comments

Popular posts from this blog

न्यू Iphone 17Proऔर apple का वेलेंटाइन डे ऑफर :Iphone, macbooks, और Airpods पर नवीनतम डील और भारी छूट देखे?

दैनिक कैरियर राशिफल।ये राशियां आपके जीवन में क्या परिवर्तन लाएगी