चैटजीपीटी का नया रिकॉर्ड : हर हफ्ते 90 करोड़ यूजर्स , अमेजन - एनवीडिया से अरबों की फंडिंग?
OpenAI ChatGPT: ओपनएआई का चैटजीपीटी अब सिर्फ एक टूल नहीं बल्कि दुनिया की जरूरत बन चुका है। हर हफ्ते 90 करोड़ एक्टिव यूजर्स और 5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स के साथ यह तेजी से 100 करोड़ के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। इसकी इस बेतहाशा ग्रोथ पर दांव लगाते हुए अमेज़न और एनवीडिया जैसे दिग्गजों ने इसमें 110 अरब डॉलर का भारी निवेश किया है। इससे कंपनी की कुल वैल्यूएशन 730 अरब डॉलर पहुंच गई है।
आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) की दुनिया में ओपनएआई के लोकप्रिय टूल चैटजीपीटी ने एक नया इतिहास रच दिया है। अब ये सिर्फ एक टेक एक्सपेरिमेंट नहीं रहा बल्कि दुनिया भर के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन गया है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूजर बेस और फंडिंग से जुड़े कुछ चौंकाने वाले आंकड़े शेयर किये है। जो बताते हैं कि एआई का भविष्य कितना विशाल है। आइए इसे समझते हैं कि इसके मायने क्या है।
डिजिटल दुनिया में धमाका:100 करोड़ यूजर के करीब?
ओपनएआई ने पुष्टि की है कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में तेज उछाल आया है। और अब हर हफ्ते 90 करोड़ लोग सक्रिय रूप से इसका उपयोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में इसके 80 करोड़ वीकली यूजर्स थे। इसका मतलब है कि बेहद कम समय में ही इस प्लेटफ़ॉर्म से 10 करोड़ नए लोग जुड़ चुके हैं। इस शानदार ग्रोथ को देखते हुए यह साफ है कि कंपनी अब बहुत तेजी से 100 करोड़ साप्ताहिक यूजर्स के जादुई आंकड़े को छूने की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Nothing phone (4a) 5 मार्च को होगा लॉन्च, "जाने" डिजाइन, संभावित फीचर्स, और क्या होगा खास?
यूजर्स तेजी से ले रहे हैं, एप का पेड सब्सक्रिप्शन?
सबसे बड़ी बात यह है कि लोग सिर्फ इसके फ्री वर्जन तक सीमित नहीं हैं। यूजर्स इसके प्रीमियम फीचर्स के लिए पैसे भी खर्च कर रहे हैं। चैटजीपीटी के अब 5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। कंपनी का कहना है कि जनवरी और फरवरी 2026 उनके इतिहास में नए पेड यूजर्स जुड़ने के लिहाज से सबसे शानदार महीने साबित हो सकते हैं। यह इस बात का सबूत है कि लोग सीधे तौर पर प्रोडक्टिविटी टूल्स पर पैसा खर्च करने को तैयार हैं।
110 अरब डॉलर की रिकॉर्ड फंडिंग, कम्पनी ने रचा इतिहास?
तेजी से बढ़ते यूजर्स को देखते हुए निवेशकों ने भी ओपनएआई पर पैसों की बारिश कर दी है। कंपनी ने 110 अरब डॉलर की नई प्राइवेट फंडिंग जुटाई है। इससे इसकी कुल वैल्यूएशन 730 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस बड़े फंडिंग राउंड में दुनिया की दिग्गज कंपनियों ने भारी निवेश किया है। इसमें अमेजन की तरफ से 50 अरब डॉलर और सॉफ्टबैंक की तरफ से 30 अरब डॉलर का अहम योगदान शामिल है। खास बात यह है कि यह फंडिंग राउंड अभी भी खुला हुआ है। इसका सीधा सा मतलब है कि आने वाले दिनों में इस आंकड़े में और भी इजाफा हो सकता है और कुछ अन्य बड़े निवेशक भी इससे जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी S26 और वन यूआई 8.5 लीक रिपोर्ट: जानिए नए AI फीचर्स और बदलाव?
चैटजीपीटी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किस देश/ सेक्टर में हो रहा है?
आजकल एआई हर किसी का एक ऐसा पर्सनल असिस्टेंट बन गया है जो कई तरह के मुश्किल कामों को आसान बना रहा है। चाहे आकर्षक कंटेंट लिखना हो या, जरूरी ईमेल ड्राफ्ट करना, कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम हो या फिर किसी भी विषय पर गहराई से रिसर्च करना हो चैटजीपीटी हर कदम पर मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा, छात्रों की पढ़ाई और उनके जटिल सवालों को सुलझाने से लेकर बिजनेस की बेहतरीन प्लानिंग और स्ट्रेटजी बनाने तक में इसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। यूजर्स की इन्हीं लगातार बढ़ती जरूरतों और उपयोग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भी अपने सिस्टम को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित बना दिया है।
--- समाप्त 🟥
Comments
Post a Comment