41 की उम्र में करोड़ों की संपत्ति के मालिक Ram Charan: जानिए नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ का पूरा सच
| सुपरस्टार Ram Charan का रॉयल अंदाज - फोटो |
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Ram Charan आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के दम पर उन्होंने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 41 साल की उम्र में राम चरण करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं, और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल अक्सर चर्चा में रहती है। फिल्मों के अलावा, वह बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी जबर्दस्त कमाई करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं उनकी नेटवर्थ, प्रॉपर्टी और लग्जरी लाइफ के बारे में।
शुरुआती जीवन और फिल्मी करियर
Ram Charan का जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। हालांकि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान खुद के दम पर बनाई। उन्होंने साल 2007 में फिल्म चिरूथा से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद मगधीरा ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया। आगे चलकर रंगस्थलम और RRR जैसी फिल्मों ने उन्हें पैन इंडिया स्टार का दर्जा दिलाया।
यह भी पढ़ें:बेंगलुरु के माना प्रोजेक्ट्स को मिला बॉलीवुड टच, 'Ranbir Kapoor'.बने ब्रांड फेस
नेटवर्थ: कितनी है कुल संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'राम चरण' की कुल नेटवर्थ लगभग 1300 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस बेंचर्स है। राम चरण एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं। वहीं, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए यह फीस और भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिसने उन्हें करोड़ों की अतिरिक्त आय होती है।
प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट निवेश
राम चरण के पास हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक बेहद आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 30 से 40 करोड़ रुपए बताई जाती है। यह घर किसी महल से कम नहीं है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ- साथ शानदार इंटीरियर भी शामिल है। इसके अलावा उनके पास मुम्बई और अन्य शहरों में भी प्रॉपर्टी होने की खबरें है, रियल एस्टेट में निवेश उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा माना जाता है, जो समय के साथ और भी मूल्यवान होता जा रहा है।
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
Ram Charan को लग्जरी कारों का खास शौक है। उनके गैराज में कई महंगी और शानदार गाडियां शामिल हैं। इनमें Rolls Royce, Phantom,Range Rover Autobiography, Mercedes Benz, S-Class और फरारी फोर्टोफिनो जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में है और यह उनकी हाई प्रोफ़ाइल लाइफस्टाइल को दर्शाती है अक्सर उन्हें इन कारों के साथ स्पॉट किया जाता है।
यह भी पढ़ें: अल्फिया जाफरी का OTT डेब्यू : 'द पिरामिड स्कीम'' में चुनौतीपूर्ण किरदार पर कही बड़ी बात
प्राइवेट जेट और ट्रैवल लाइफ
राम चरण उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने परिवार और काम के सिलसिले में अक्सर प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं। यह उनकी लाइफस्टाइल का एक ऐसा पहलू है जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। प्राइवेट जेट का मालिक होना उनकी आर्थिक ताकत को साफ दर्शाता है।
बिजनेस वेंचर्स और निवेश
फिल्मों के अलावा Ram Charan एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वह TruJet नाम की एयरलाइन कंपनी से जुड़े रहे हैं और इसके जरिए उन्होंने एविएशन सेक्टर में भी अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा, वह कई स्टार्टअप्स और अन्य बिजनेस में भी निवेश करते हैं। उनका यह बिजनेस माइंडसेट ही उनकी नेटवर्थ को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
राम चरण कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह एक एंडोर्समेंट के लिए 2 से 5 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनकी पापुलैरिटी के चलते कम्पनियां उन्हें अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए साइन करती हैं। उनकी साफ सुथरी छवि और बड़े फैन बेस के कारण ब्रांड्स को उनसे जुड़ने में फायदा मिलता है।
फैमिली और पर्सनल लाइफ
राम चरण की शादी उपासना कामिनेनी से हुई है, जो एक सफल बिज़नेसवुमन है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। उनका परिवार भी काफी प्रतिष्ठित है। पिता चिरंजीवी के अलावा उनके चाचा पवन कल्याण भी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में बड़ा नाम है।
सोशल मीडिया और फैन फॉलोइंग
Ram Charan सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं। उनकी हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है। उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
लग्जरी लाइफस्टाइल का सच
राम चरण की लाइफस्टाइल पूरी तरह लग्जरी से भरी हुई है, लेकिन इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और स्मार्ट फैसले हैं। उन्होंने अपने करियर में सही प्रोजेक्ट्स चुने और साथ ही बिज़नेस में भी समझदारी दिखाई। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए तो कोई भी व्यक्ति ऊंचाइयों को छू सकता है।
निष्कर्ष
41 साल की उम्र में Ram Charan ने जो मुकाम हासिल किया है, वह काबिल-ए तारीफ है। उनकी नेटवर्थ,प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें और बिजनेस वेंचर्स यह दिखाते हैं कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। आने वाले समय में उनकी संपत्ति और सफलता दोनों में और इजाफा होने की पूरी संभावना है।
Comments
Post a Comment