सैमसंग ने गैलेक्सी A075G लॉन्च किया, जिसमें गैलेक्सी A सीरीज के डिवाइसों में बुद्धिमता और विश्वसनीय प्रदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी?
सैमसंग और गूगल के सहयोग से,जल्द ही अधिक उपयोगकर्ता जेमनी को अधिक सहजता सेसक्रिय कर सकेगे। और बेहतर मोबाइल अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक ने घोषणा की है कि, चुनिंदा गैलेक्सी ए सीरीज डिवाइस जल्द ही साइड बटन के जरिए एआई असिस्टेंट एक्टिवेशन को सपोर्ट करेंगे। इससे गैलेक्सी एस सीरीज का लोकप्रिय फीचर ज्यादा से ज्यादा यूजर तक पहुंचेगा। और सैमसंग का नवीनतम एआई अनुभवों का सभी के लिए सुलभ बनाने का विज्ञान और मजबूत होगा इस अपटेड के साथ साइड बटन को दबाकर रखने मात्र से ही स्मार्ट एआई अनुभवों का आनंद ले सकेंगे। जिसमें चुनिंदा लोकप्रिय एआई फार्बड शामिल हैं जो गैलेक्सी के शानदार मोबाइल एआई अनुभवों को और अधिक यूजर के लिए सुलभ बनाते हैं। अब आगामी अपडेट से दुनिया भर गैलेक्सी ए सीरीज के और भी यूजर्स के लिए साइड बटन के जरिए जेमनी तक सीधी पहुंच के साथ रोजमर्रा के कार्यों को और भी सहजता से पूरा करना आसान हो जाएगा। सैमसंग नए गैलेक्सी और लोकप्रिय सुविधाओं को अधिक उपयोगकर्ताओं को रोजमर्रा के कार्यों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।AI संचालित सुविधाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाता है। साइड बटन को बस एकबार दबाने से, उपयोगकर्ता आसानी से जेमनी को सक्रिय कर सकते हैं। जो जटिल कार्यों को नेटिव गैलेक्सी और चुनिंदा थर्ड पार्टी ऐप्स में नेविगेट करता है। जिससे तेज और अधिक सहज
यह भी पढ़ें : Iphone 17Proऔर apple का वेलेंटाइन डे ऑफर :Iphone, macbooks, और Airpods पर नवीनतम डील और भारी छूट देखे?
इंट्रैक्शन संभव होता है। जेमनी लाइव उपयोगकर्ताओं को विभिन्न विषयों प्रश्न पूछने और जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी देता है। जबकि सर्कल टू सर्च की मदद से डिवाइस की स्क्रीन पर मौजूद किसी भी चीज के बारे में अधिक जानना आसान हो जाता है, जिसमें चित्र, संगीत और ट्वीट्स शामिल है।
उन्नत बैटरी: 6000mAh की बैटरी से संचालित गैलेक्सी A075G की क्षमता पिछली पीढ़ी की तुलना में 120%अधिक है जिसमें उपयोगकर्ता चलते - फिरते कनेक्टेड रह सकते हैं। और लंबे समय तक वीडियो प्लेबैक का आनंद ले सकते हैं
इमरसिव डिस्प्ले: 6.7 इंच का एज टू एज और 120HZ रिफ्रेश रेट मिलकर स्मूथ ट्रांजिशन और बेहतर विजुअल प्रदान करते हैं। साथ ही हाई ब्राइटनेस मोड पीक ब्राइटनेस को 800 नाइट्स तक बढ़ा देता है। और रोशनी की स्थिति के अनुसार स्वचालित रूप से एडजस्ट हो जाता है जिससे स्क्रीन बाहर भी स्पष्ट और आसानी से दिखाई देती है।
मजबूती के लिए डिजाइन किया गया: रोजमर्रा के इस्तेमाल में टिकाऊपन के लिए गैलेक्सी A075G में IP 54 धूल और पानी से सुरक्षा की सुविधा है। साथ ही ग्लास फाइबर प्रबलित पॉलिमर बैक पैनल है जो दरारों से बचाने में मदद करता है।
आईकानिक कैमरा: 50MP वाइड और 2MP डेप्थ डुअल रियर कैमरे किसी भी स्थिति में शार्प और जीवंत तस्वीरें प्रदान करते हैं। जबकि 8MP फ्रंट कैमरा सटीक विवरण कैप्चर करके स्पष्टता को बढ़ाता है।
विस्तारित सॉफ्टवेयर समर्थन: छः पीढ़ियों तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेट और छः वर्षों तक सुरक्षा अपडेट प्रदान करते हुए गैलेक्सी A075G दीर्घकालिक उपयोग और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सैमसंग नॉक्स वॉल्ट भी सुरक्षा पारदर्शिका और उपयोगकर्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए चोरी से सुरक्षा और ऑटो ब्लॉकर जैसी सुविधाओं के साथ डिवाइस की सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करता है।
उपलब्धता: नया गैलेक्सी A075G चुनिंदा क्षेत्रों में 15 फरवरी तीन रंगों में उपलब्ध होगा। काला, हल्का बैंगनी, और हल्का हरा जेमनी google LLC फीचर के लिए इंटरनेट कनेक्शन और गूगल अकाउंट लॉगिन आवश्यक है। सेवा की उपलब्धता देस भाषा या डिवाइस मॉडल के अनुसार भिन्न हो सकती है सदस्यता के आधार पर फीचर भिन्न हो सकते हैं। और परिणाम भी भिन्न हो सकते हैं संगतता कुछ फीचर और खातों तक समित है। वर्तमान में एक स्वतंत्र रूप से प्रबंधित व्यक्तिगत Google खाते के साथ जेमनी का उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं की आयु 13 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। और कार्यालय खाते के साथ जेमनी का उपयोग करने के लिए 18वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
----- समाप्त -----
Comments
Post a Comment