"हर महीने रु5000 पेंशन पाने का मौका: ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आसान आवेदन ?
मोदी सरकार की अटल पेंशन योजना (APY) गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जो सपना देखा था अटल पेंशन योजना उसे पूरा करती दिखाई दे रही है। अटल पेंशन योजना की कामयाबी को आप इसी से जान सकते हैं। की अब तक इसके 5.20 करोड़ से अधिक खाते हो गए हैं। 31 मार्च 2023 तक अटल पेंशन योजना के तहत कुल नामांकन ने 5.20 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। इसमें से 1.19 करोड़ लाख से अधिक अटल पेंशन योजना के खाते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान खोले गए हैं। जो पिछले वित्त वर्ष में 99 लाख की तुलना में 20% से ज्यादा है। अब तक अटल पेंशन योजना में प्रबंधन के अंतर्गत कुल परिसंपत्ति (AUM) 27,200 करोड़ रुपए से अधिक है। योजना के आरंभ होने के बाद अब तक इसने 8.69% का निवेश लाभ अर्जित किया है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026, विश्वकर्मा योजना क्या है ऐसे देखें इस योजना का पूरा विवरण ?
अटल पेंशन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को असंगठित क्षेत्र में मजदूरों को वृद्धावस्था आय सुरक्षा देने और 60 वर्ष आयु के बाद न्यूनतम पेंशन की गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई थी। यह पेंशन योजना लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। भारत सरकार द्वारा नागरिकों के लिए घोषित की गई गारंटीड पेंशन वाली इस स्कीम अर्थात अटल पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के उन कामगारों पर फोकस किया जाता है। जिनकी हिस्सेदारी कुल श्रम बल में 85% से भी अधिक है। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने पर प्रति माह 5000 रुपए की गारंटीड पेंशन मिलेगी जो जो सदस्यों द्वारा किये जाने वाले अंशदान पर निर्भर करेगी।
किसके लिए है अटल पेंशन योजना?
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोग जैसे- नाई, लोहार, सुनार, दर्जी, धोबी, मोची से लेकर हर तरह के छोटे - छोटे रेहड़ी चलाने वाले, रिक्शा चलाने वाले या मजदूरी करने वालों के लिए सरकार ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की व्यवस्था की है।
अटल पेंशन योजना में कितना मिलेगा पेंशन?
कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18-40 के बीच है। इस योजना के तहत किसी भी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा सकता है। इस खाते में खाताधारक को 60 साल की उम्र पूरी होने तक हर महीने एक निश्चित रकम जमा करनी होती है। 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद सरकार इस योजना के तहत जमा की गई मासिक रकम के आधार पर न्यूनतम एक हजार रुपए और अधिकतम 5 हजार रुपए पेंशन देती है।
यह भी पढ़ें: मैय्या सम्मान योजना 2026, के लिए ऑनलाइन आवेदन करे : चरण - दर चरण मार्गदर्शिका?
अटल पेंशन योजना में कितना करें मासिक निवेश?
इस योजना के तहत एक से लेकर पांच हजार रुपए के बीच मासिक पेंशन मिलता है। एक बार तय कर लिया कि 60 साल की उम्र में 5000 रुपए की पेंशन चाहिए तो इसके लिए निवेश की उम्र के हिसाब से एक तय राशि जमा करनी होती है। उदाहरण के लिए अगर 18 साल की उम्र से जमा करना है तो 42 साल तक 42 रुपए मासिक जमा करेंगे तो 1000 रुपए मासिक पेंशन इस योजना से मिलेगा। अब 1000 के जगह 2 हजार पेंशन चाहिए तो 84 रुपए महीना और अधिकतम 5 हजार रुपए पेंशन चाहिए तो 210 रुपए मासिक जमा कराना होगा। अटल पेंशन योजना केवल और केवल असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए लाई गई है। इस योजना का लाभ ओ लोग नहीं ले पाएंगे जो पहले से ही किसी न किसी सुरक्षा स्कीम जैसे EPFO का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अलावा भी NPS, PPF सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम जैसी योजनाएं भी है जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भविष्य में होने वाली आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति मिल सकती है।
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है?
• अगर आप भारत के नागरिक हैं।
• आपकी उम्र अगर 18 से 40 साल के बीच है।
• आप अगर टैक्स भरने वाली श्रेणी में नहीं। आते।
• आपके पास अगर बैंक खाता है।
अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करें?
स्टेप नंबर 1
• आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं।
• उस बैंक की ब्रांच में जाना है, जहां आपका बैंक खाता है।
• वहां पर जाकर आपको संबंधित बैंक अधिकारी से मिलना है।
• उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करवाना है।
स्टेप नंबर 2
• फिर बैंक अधिकारी पहले आपकी केवाईसी करवाते हैं।
• इसके बाद आपको पेंशन प्लान और उसके प्रीमियम जैसी बाकी जानकारी दी जाती है।
• फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है।
• इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है और आपको स्लिप दी जाती है।
---समाप्त 🟥
Comments
Post a Comment