एलन मस्क द्वारा कम्पनी के शेयरों में 1 बिलियन डॉलर के निवेश के बाद टेस्ला के शेयरों में 3%की उछाल आई?

 

टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क द्वारा लगभग 1बिलियन डॉलर मूल्य के25लाख से अधिक शेयर खरीदने के बाद टेस्ला के शेयरों में 3% से अधिक की वृद्धि हुई। टेस्ला के शेयर की कीमत सोमवार को 3%से अधिक बढ़कर 410.26 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुई। जब यह खबर सामने आई सीईओ एलोन मस्क 25 लाख से अधिक शेयर हासिल कर लिए है। जिसका मूल्य लगभग 1अरब डॉलर है। नियामक फाइलिंग के माध्यम से खुलासा किया गया यह अधिग्रहण शुक्रवार को अगल अगल कीमतों पर कई चरणों में पूरा किया गया। शेयरों में उछाल ने टेस्ला के बाजार पूंजीकरण को 1.28 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया। जो प्रतिस्पर्धी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता की मजबूती को रेखांकित करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क द्वारा की गई इस बड़ी निवेश खरीद को कम्पनी के भविष्य के लिए एक सकारत्मक संकेत माना जा रहा है। रॉयटर्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक निवेशक इस खरीद को कम्पनी के दीर्घकालिक संभावनाओं में अरबपति के विश्वास के संकेत के रूप में देख रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में टेस्ला ने मास्क के लिए एक प्रस्तावित कार्यकारी मुआवजा पैकेज की रूपरेखा भी पेश की थी। जिसके तहत उन्हें 12 अगल- अगल किस्तों में कंपनी की इक्विटी के 12%तक के बराबर शेयर मिल सकते हैं।

यह प्रस्ताव कंपनी द्वारा उत्पादन बाजार मूल्य और परिचालन लाभप्रदता के क्षेत्र में कुछ महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने पर निर्भर है। रॉयटर्स के रिपोर्ट्स के अनुसार प्रत्येक किस्त तभी प्राप्त होगी जब टेस्ला उत्पादन शेयर मूल्य वृद्धि और परिचालन लाभ के क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करेगी।

यह योजना जिस पर 6 नवंबर को शेयरधारको का मतदान होना है। कार्पोरेट इतिहास में कार्यकारी वेतन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण समझौतों में से एक होगी। टेस्ला की शेयर की कीमत में पिछले महीने में 24%और पिछले 6महीनों में 72% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। यह वृद्धि हाल ही में बिक्री में आई मंदी के बाबजूद हुई है। जिसका आंशिक कारण मस्क से जुड़े राजनीतिक विवाद और ड्रेटाइड की स्थापित ऑटोमोबाइल कंपनियों और चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से बढ़ती प्रतिस्पर्धा है।

इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में 8% की बढ़ोतरी हुई है। जबकि पिछले एक साल में शेयरों में 81%की उछाल आई है। कंपनी का लगातार बेहतर प्रदर्शन और मस्क द्वारा हाल ही में की गई खरीदारी को टेस्ला की महत्वकांक्षी विकास योजना को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है। सोमवार को अमेरिका के तीन प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार समाप्त हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डेक ने रिकॉर्ड इट्रेडों क्लोजिंग स्तर को छुआ क्यों कि, निवेशक इस सप्ताह के अंत में होने बाली फेडरल रिजर्व की नीति बैठक पर बारीकी से नजर रखे थे ।

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में अबतक की सबसे बड़ी उछाल आई। और इसका बाजार मूल्य 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया।16 और 17 सितंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक बाजार के केंद्र में है। क्यों कि, हाल के आंकड़ों से कमजोर होते श्रम बाजार का संकेत मिलने के बाद अधिकांश विश्लेषक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद कररहीहै।

डिस्क्लेमर: टेस्ला के दमदार प्रदर्शन ने एसएंडपी 500 के उपभोक्ता विवेकाधीन क्षेत्र को 1.1%की बढ़त दिलाने में मदद की। जो लगभग नौ महीने में इसका उच्चतम स्तर है वहीं अल्फाबेट के शेयरों में हुई बढ़त ने संचार सेवा क्षेत्र में 2.33%की वृद्धि में योगदान दिया। 


Comments

Popular posts from this blog

न्यू Iphone 17Proऔर apple का वेलेंटाइन डे ऑफर :Iphone, macbooks, और Airpods पर नवीनतम डील और भारी छूट देखे?

दैनिक कैरियर राशिफल।ये राशियां आपके जीवन में क्या परिवर्तन लाएगी