iphone 17e रिव्यू: बजट में एप्पल का तगड़ा दांव, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें
आईफोन 17e - फोटो एप्पल ने 2026 में अपने नए स्मार्टफोन Iphone 17e के साथ एक बार फिर बजट सेगमेंट में मजबूत एंट्री की है। आमतौर पर एप्पल अपने प्रीमियर डिवाइसेज के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कम्पनी ने उन यूजर्स को टारगेट किया है जो कम कीमत में iPhone का अनुभव लेना चाहते हैं। रु65,000 के आसपास की कीमत में लॉन्च हुआ iphone 17e कई मायनों में खास है। इसमें नया A19 चिप, बेहतर बैटरी और iQS का स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है। लेकिन सवाल वही है कि क्या यह फोन बकाई 'पैसा वसूल' है या सिर्फ ब्रांड बैल्यू के दम पर बिकेगा? हमने इस फोन को कई दिनों तक इस्तेमाल किया और हर पहलू को टेस्ट किया। आइए जानते हैं इस फोन का पूरा सच। डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी: सादगी में प्रीमियम फील Iphone 17e का डिजाइन एप्पल की वास्तविक स्टाइल को फॉलो करता है। इसमें एल्यूमीनियम फ्रेम और ग्लास बैक दिया गया है, जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाता है। फोन हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का और बेलेस्ड लगता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने में भी कोई परेशानी नहीं होती। हमने इसे डेली यूज़ में इस्तेमाल किया और यह हर स्थित में कंफर्टेबल...