अल्फिया जाफरी का OTT डेब्यू : 'द पिरामिड स्कीम'' में चुनौतीपूर्ण किरदार पर कही बड़ी बात
"Alfia Jafri का शानदार डेब्यू - फोटो डिजिटल एंटरटेनमेंट की तेजी से बदलती दुनिया OTT प्लेटफार्म आज नए कलाकारों के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुके हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री अल्फिया जाफरी ने अपनी नई वेब सीरीज 'द पिरामिड स्क्रीन' के साथ OTT पर कदम रखा है। यह डेब्यू न सिर्फ उनके करियर के लिए खास है, बल्कि उनके अभिनय के नए आयाम भी दर्शकों के सामने लाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अल्फिया जाफरी ने अपने इस प्रोजेक्ट, किरदार की चुनौतियों और OTT इंडस्ट्री के अनुभव को लेकर कई अहम बातें साझा की। उन्होंने ने बताया कि यह रोल उनके लिए बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण रहा, जिसने उन्हें अपने जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। अल्फिया जाफरी OTT डेब्यू: क्यों खास है 'द पिरामिड स्कीम'? अल्फिया जाफरी का OTT डेब्यू 'द पिरामिड स्कीम' के जरिए हो रहा है, जो एक थ्रिलर- ड्रामा वेब सीरीज बताई जा रही है। यह कहानी उन लोगों के इर्द- गिर्द घूमती है जो जल्दी पैसा कमाने की चाह में जोखिम भरे रस्ते चुनते हैं। सीरीज का नाम ही संकेत देता है कि इसकी कहानी किसी पिरामिड या मल्टी लेवल स्कैम जैसी...