Samsung galaxy S26 Ultra: दमदार वापसी के बावजूद क्यों अभी भी अधूरी है उम्मीदें?
Samsung galaxy S26 Ultra - फोटो स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हर साल फ्लैगशिप डिवाइसेज को लेकर यूजर्स की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर जब बात Samsung की Galaxy sसीरीज की हो, तो एक्सपेक्टेशन अपने आप ही हाई हो जाती है। इसी बीच Samsung galaxy S26 Ultra ने मार्केट में एंट्री लेते ही टेक जगत में हलचल मचा दी है। कंपनी ने इस बार कई अहम सुधार किए हैं, जिससे यह डिवाइस एक मजबूत कमबैक करता हुआ नजर आता है। फिर भी बड़ा सवाल यही है- क्या यह स्मार्टफोन वाकई उन उम्मीदों पर खरा उतरता है, जो यूजर्स इससे लगा रहे थे। आइए इस पर विस्तार से नजर डालते हैं। डिजाइन: प्रीमियम फील, लेकिन इनोवेशन की कमी Samsung galaxy S26 Ultra का डिजाइन पहली नजर में काफी प्रीमियम और स्लीक लगता है। फोन की विल्ड क्वालिटी शानदार है और इसे हाथ में पकड़ने पर एक हाई- एंड डिवाइस का एहसास होता है। कंपनी ने इस बार एजेस को थोड़ा फ्लैट किया है, जिससे फोन का लुक और ग्रिफ दोनों बेहतर हुए हैं। हालांकि अगर पिछले मॉडल से तुलना करें तो इसमें कोई बड़ा या क्रांतिकारी देखने को नहीं मिलता। यूजर्स को उम्मीद थी कि Samsung इस बार क...